जेसीपीओए के उल्लंघन के प्रति अमरीका को चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i46252-जेसीपीओए_के_उल्लंघन_के_प्रति_अमरीका_को_चेतावनी
अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति के सलाहकार ने वर्तमान सरकार को जेसीपीओए से अलग होने के प्रति ट्रम्प को सचेत किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २७, २०१७ ११:२२ Asia/Kolkata
  • जेसीपीओए के उल्लंघन के प्रति अमरीका को चेतावनी

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति के सलाहकार ने वर्तमान सरकार को जेसीपीओए से अलग होने के प्रति ट्रम्प को सचेत किया है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार बराक ओबामा के राष्ट्रीय मामलों के सलाहकार का कहना है कि जेसीपीओए को लागू करने और ईरान के बारे में ट्रम्प की नीति खुला पागलपन है।  बने रोड्ज़ ने अमरीकी राष्ट्रपति की ओर से जेसीपीओए से निकल जाने के संबन्ध में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह काम, अमरीका के घटकों के बीच गंभीर मतभेद का कारण बनेगा।

इससे पहले अमरीकी पत्रिका फारेन पालिसी ने लिखा था कि राष्ट्रपति ट्रम्प, जेसीपीओए से निकलने के प्रयास कर रहे हैं।  इस पत्रिका के अनुसार अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प, इस देश के विदेशमंत्री टेलरसन के उस सुझाव से बहुत क्रोधित थे कि परमाणु समझौते की सुरक्षा करते हुए वे यह बात मानें कि तेहरान, जेसीपीओए के प्रति कटिबद्ध रहा है।