अमरीकी उल्लंघनों का मुंहतोड़ उत्तर दिया जाएगाः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i46408-अमरीकी_उल्लंघनों_का_मुंहतोड़_उत्तर_दिया_जाएगाः_ईरान
लंदन में ईरान के राजदूत हमीद बईदी नेजाद ने शनिवार को ट्वीट किया कि ईरान, अमरीका द्वारा जेसीपीओए के उल्लंघन पर जेसीपीओए के अंतर्गत वाशिंग्टन को जवाब देगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २९, २०१७ १६:२६ Asia/Kolkata
  • अमरीकी उल्लंघनों का मुंहतोड़ उत्तर दिया जाएगाः ईरान

लंदन में ईरान के राजदूत हमीद बईदी नेजाद ने शनिवार को ट्वीट किया कि ईरान, अमरीका द्वारा जेसीपीओए के उल्लंघन पर जेसीपीओए के अंतर्गत वाशिंग्टन को जवाब देगा।

अमरीका ने हालिया सप्ताह में जेसीपीओए का उल्लंघन करते हुए ईरान के मीज़ाइल कार्यक्रम से जुड़ने सहित विभिन्न बहानों से ईरान की कई कंपनियों और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगा दिया था।

ईरान की कुछ संस्थाओं और व्यक्तियों पर अमरीका के नये प्रतिबंध एेसी स्थिति में लगाए गये हैं कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने 17 जुलाई 2017 को दूसरी बार बल देकर कहा था कि वाशिंग्टन जेसीपीओए पर प्रतिबद्ध रहेगा।

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प सत्ता में पहुंचने के बाद से ही ईरान के विरुद्ध शत्रुतापूर्ण नीतियां अपनाए हुए हैं।

अमरीका का दावा है कि ईरान का मीज़ाइल परीक्षण सुरक्ष परिषद के प्रस्ताव क्रमांक 2231 का उल्लंघन है और इन परीक्षणों में वह मीज़ाइल शामिल हैं जो परमाणु वाॅरहेड्स ले जाने में सक्षम हैं।

इस्लामी गणतंत्र ईरान ने बारंबार कहा है कि उसके बैलेस्टिक मीज़ाइलों को परमाणु वाॅरहेड्स ले जाने के लिए डिज़ाइनिंग नहीं किया गया है और तेहरान को परमाणु हथियारों की कोई भी ज़रूरत नहीं है क्योंकि वरिष्ठ नेता के फ़त्वे के अनुसार परमाणु हथियारों का प्रयोग हराम है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के अधिकारियों ने हमेशा वाशिंग्टन को सचेत किया है कि जेसीपीओए का उल्लंघन करने वालों को मुंहतोड़ उत्तर दिया जाएगा। (AK)