आर्मीनिया के राष्ट्रपति ईरान आयेंगे
राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह 5 अगस्त को ईरानी संसद के प्रांगण में आयोजित होगा। 90 से अधिक विदेशी प्रतिनिधिमंडल इस शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे।
तेहरान में आर्मीनिया के राजदूत ने कहा है कि पांच अगस्त को इस देश के राष्ट्रपति सेर्ज सरकिसियान ईरान की यात्रा पर आयेंगे।
आरताशेस तूमानियान ने कहा कि राष्ट्रपति के साथ विदेश व खदान व ऊर्जा मंत्री भी तेहरान आयेंगे। उन्होंने कहा कि आर्मीनिया के राष्ट्रपति की तेहरान यात्रा दो दिवसीय होगी और शनिवार की सुबह तेहरान आने के बाद ईरान के राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे।
राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह 5 अगस्त को ईरानी संसद के प्रांगण में आयोजित होगा। 90 से अधिक विदेशी प्रतिनिधिमंडल इस शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे।
ज्ञात रहे कि अभी 19 मई को ईरान और विश्व के 102 देशों में राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले मतदान में डॉक्टर हसन रूहानी को दो करोड़ तीस लाख से अधिक मत प्राप्त हुए थे इस प्रकार उन्हें दोबारा ईरान का राष्ट्रपति चुन लिया गया।
उस मतदान में ईरानियों ने बहुत बढ़चढ़ कर भाग लिया था इस प्रकार से कि मतदान के समय को चार बार बढ़ाया गया और 70 प्रतिशत से अधिक ईरानियों ने मतदान में भाग लिया था MM