अमरीकी कार्यवाहियां जेसीपीओए का उल्लंघनः ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i46804-अमरीकी_कार्यवाहियां_जेसीपीओए_का_उल्लंघनः_ज़रीफ़
विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि अमरीकी सरकार की कार्यवाहियां, जेसीपीओए का खुला उल्लंघन हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०५, २०१७ १०:२५ Asia/Kolkata
  • अमरीकी कार्यवाहियां जेसीपीओए का उल्लंघनः ज़रीफ़

विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि अमरीकी सरकार की कार्यवाहियां, जेसीपीओए का खुला उल्लंघन हैं।

ईरान के विदेशमंत्री ने स्पष्ट किया कि अमरीकी सरकार यह चाहती है कि ईरान, जेसीपीओए से लाभ न उठा सके। उन्होंने कहा कि यह काम जेसीपीओए के मसौदे के बिल्कुल विपरीत है।

जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प यह प्रयास कर रहे हैं कि ईरान के मूल्य पर जेसीपीओए को समाप्त कर दे।  उन्होंने कहा कि इस बारे में यूरोपीय संघ को होशियार रहना चाहिए।  यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी फेड्रिका मोग्रीनी के साथ तेहरान में मुलाक़ात के दौरान ज़रीफ़ ने ईरान की ओर से "सीमुर्ग़"  सेटेलाइट कैरियर के प्रक्षेपण की ओर संकेत करते हुए  कहा कि यह काम प्रस्ताव क्रमांक 2231 से विरोध नहीं रखता।  उन्होंने इस संबन्ध में  अमरीका के साथ तीन यूरोपीय देशों के संयुक्त बयान की निंदा करते हुए इस ग़लत बताया।

इस मुलाक़ात में यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी फेड्रिका मोग्रीनी ने कहा कि जेसीपीओए को लागू किये जाने के संदर्भ में विश्व समुदाय के ईरान के साथ संयुक्त हित हैं।  उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ, जेसीपीओए का समर्थन करता है।

ईरान के राष्ट्रपति डा. हसन रूहानी के शपथ ग्रहण समारोह में तेहरान पहुंची मोग्रीनी ने विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ के साथ भेंटवार्ता में श्रेत्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय विषयों पर विचार-विमर्श किया।