हसन रूहानी ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i46822-हसन_रूहानी_ने_ली_राष्ट्रपति_पद_की_शपथ
डाक्टर हसर रूहानी ने शनिवार को ईरान के सातवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०५, २०१७ १५:१२ Asia/Kolkata
  • हसन रूहानी ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ

डाक्टर हसर रूहानी ने शनिवार को ईरान के सातवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।

हसन रूहानी ने आज शाम दूसरी बार ईरान के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।  उन्होंने 19 मई 2017 के 12वें राष्ट्रपति पद के चुनाव में भारी बहुमत प्राप्त किया था।

हसन रूहानी ने न्यायपालिका प्रमुख आयतुल्लाह सादिक़ आमोली की उपस्थिति में पवित्र क़ुरआन उठाकर पद और गोपनीयता की शपथ ली।  उन्होंने कहा कि मैं प्रण करता हूं कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के आधिकारिक धर्म, शासन व्यवस्था और संविधान की रक्षा करते हुए पूरी क्षमता के साथ अपने दायित्वों का निर्वाह करूंगा।

शनिवार 5 अगस्त की शाम डा. हसन रूहानी ने शपथ ग्रहण समारोह में 100 से अधिक देशों के शिष्टमण्डलों ने भाग लिया।