अफ़ग़ान गांव में हुए जनसंहार की ईरान ने की भर्त्सना
-
6 अगस्त 2017 को सरेपुल प्रांत के मीर्ज़ा ओलंग पर तालेबान के हमले में अपने रिश्तेदारों को खोने के बाद एक परिवार के सदस्य एक दूसरे को सांत्वना देते
ईरान के विदेश मंत्रालय और राष्ट्रीय सुरक्षा की सर्वोच्च परिषद ने उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान के सुदूर शिया गांव पर हुए हमले की भर्त्सना की है जिसमें दर्जनों लोगों का जनसंहार हुआ।
रविवार की रात उत्तरी प्रांत सरेपुल के मीर्ज़ा ओलंग गांव पर हुए हमले में औरतों और बच्चों सहित 60 लोगों का जनसंहार हुआ। मरने वालों में अफ़ग़ान सुरक्षा बल के कई जवान भी हैं।
तालेबान ने इस जनसंहार की ज़िम्मेदारी ली है।
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने बुधवार को इस हमले की भर्त्सना करते हुए पीड़ितों के परिजनों, अफ़ग़ान राष्ट्र व सरकार को सांत्वना दी।
बुधवार को ही ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा की सर्वोच्च परिषद के सचिव अली शम्ख़ानी ने अपने अफ़ग़ान समकक्ष के नाम संदेश में इस हमले की भर्त्सना की और आतंकवाद के ख़िलाफ़ सामूहिक जंग की अपील की। (MAQ/N)