जेसीपीओए का उल्लंघन, सामने वाले पक्ष के लिए भारी पड़ेगा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i47184-जेसीपीओए_का_उल्लंघन_सामने_वाले_पक्ष_के_लिए_भारी_पड़ेगा
ईरान के उप विदेश मंत्री ने कहा है कि अगर परमाणु समझौते का उल्लंघन हुआ तो सामने वाले पक्ष को इसकी भारी क़ीमत चुकाना पड़ेगी और ईरान हर संभव परिस्थिति के लिए तैयार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ११, २०१७ ०९:२७ Asia/Kolkata
  • जेसीपीओए का उल्लंघन, सामने वाले पक्ष के लिए भारी पड़ेगा

ईरान के उप विदेश मंत्री ने कहा है कि अगर परमाणु समझौते का उल्लंघन हुआ तो सामने वाले पक्ष को इसकी भारी क़ीमत चुकाना पड़ेगी और ईरान हर संभव परिस्थिति के लिए तैयार है।

ईरान के उप विदेश मंत्री अब्बास इराक़ची ने शुक्रवार को कहा, परमाणु समझौता एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का शक्तिशाली समझौता है, जिसका संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और यूरोपीय संघ ने समर्थन किया है।

इराक़ची ने कहा, ईरान का परमाणु कार्यक्रम देश की जनता की कोशिशों का परिणाम है और यह आत्मरक्षा एवं बुनियादी ज़रूरतों के लिए है।

क्षेत्रीय घटनाक्रमों की ओर संकेत करते हुए अब्बास इराक़ची ने कहा, ईरान क्षेत्र में सबसे स्थिर एवं सुरक्षित देश है और कई अन्य देशों के विपरीत उसकी शक्ति का स्रोत उसकी जनता है। msm