शहीद मोहसिन होजजी का ख़ून रंग लाएगाः अदनान महमूद
ईरान में सीरिया के राजदूत ने कहा है कि शहीद मोहसिन होजजी का ख़ून रंग लाएगा।
ईरानी शहीद मोहसिन होजजी की शहादत के बारे में अपने शोक संदेश में सीरिया के राजदूत अदनान महमूद ने कहा है कि शहीद होजजी सहित अन्य शहीदों का ख़ून तकफ़ीरी आतंकवाद पर संपूर्ण विजय के रूप में सबके सामने आएगा। उन्होंने कहा कि शहीद मोहसिन होजजी की शहादत की ज़िम्मेदारी, अमरीका सहित आतंकवादियों का समर्थन करने वालों पर आती है। उन्होंने कहा कि इराक़, सीरिया और लेबनान के अरसाल में तकफ़ीकी आतंकवादियों पर विजय, इन्हीं शहीदों की क़ुर्बानी का नतीजा है।
इसी बीच अलक़ुद्स फोर्स के कमांडर, ब्रिगेडियर क़ासिम सुलैमानी ने अपने एक संदेश में कहा है कि शहीद मोहसिन होजजी की शहादत का बदला अवश्य लिया जाएगा।
विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने अपने शोक संदेश में इस कायरतापूर्ण कार्यवाही की निंदा करते हुए शहीद मोहसिन होजजी के प्रति संवेदना प्रकट की है।