ईरान, भारत को निर्यात कर रहा है 502,000 बैरेल कच्चा तेल
Aug १३, २०१७ १२:५९ Asia/Kolkata
ईरान के पेट्रोलियम मंत्रालय ने घोषणा की है कि भारत को प्रतिदिन 502,000 बैरेल कच्चा तेल निर्यात किया जा रहा है।
मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पिछले महीने की तुलना में भारत निर्यात किये जाने वाले तेल की मात्रा में 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
ईरान के पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार सन 2015 से भारत को निर्यात किये जाने वाले कच्चे तेल में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। ईरान ने सन 2015 और 2016 के दौरान औसतन 189,000 से 451,000 बैरेल कच्चा तेल प्रतिदिन निर्यात किया है।
उल्लेखनीय है कि ईरान प्रतिदिन चालीस लाख बैरेल कच्चे तेल का उत्पादन करता है। ईरान के कच्चे तेल के ख़रीदारों में भारत, चीन, जापान और दक्षिणी कोरिया को प्रमुखता प्राप्त है।
टैग्स