राष्ट्रपति ने दी 33 दिवसीय युद्ध की सालगिरह पर बधाई
Aug १४, २०१७ १३:२२ Asia/Kolkata
डाक्टर हसन रूहानी ने लेबनानी राष्ट्र को 33 दिनों तक चलने वाली जंग में लेबनानी राष्ट्र की विजय पर बधाई दी है।
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि ज़ायोनी शासन के मुक़ाबले लेबनानी राष्ट्र की उल्लेखनीय विजय ने अपने देश की रक्षा के संबन्ध में लेबनानियों के संकल्प को सिद्ध किया है।
लेबनान के राष्ट्रपति मीशल औन को भेजे संदेश में हसन रूहानी ने 33 दिवसीय युद्ध की ग्यारहवीं सालगिरह पर लेबनानी राष्ट्र और सरकार को बधाई दी। अपने संदेश में उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस सराहनीय विजय में पूरे लेबनानी राष्ट्र विशेषकर हिज़बुल्लाह की प्रमुख भूमिका रही है।
टैग्स