ईरान और तुर्की के बीच सैन्य सहयोग में वृद्धि होगी
ईरान के सैन्य प्रमुख ने कहा है कि ईरान और तुर्की के बीच सैन्य एवं रक्षा सहयोग में वृद्धि होगी।
सैन्य प्रमुख जनरल मोहम्मद बाक़री ने बुधवार को अंकारा में तुर्की के उच्च अधिकारियों से मुलाक़ात के बाद कहा, दोनों देश समस्त क्षेत्रों विशेषकर सैन्य एवं रक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने में रूची रखते हैं।
जनरल बाक़री का कहना था कि अंकारा यात्रा के दौरान तुर्क अधिकारियों से सुरक्षा एवं सैन्य मामलों में सहयोग में वृद्धि और संयुक्त सीमा पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति हुई।
उन्होंने उल्लेख किया कि तेहरान और अंकारा के बीच शैक्षिक एवं प्रशिक्षण के क्षेत्र में सहयोग करने पर भी सहमति बनी है, जिसके बाद छात्रों का आदान प्रदान होगा और सैन्य अभ्यासों की निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों को तैनात किया जाएगा।
ईरानी सेना के प्रमुख ने बताया कि उन्होंने अंकारा की अपनी यात्रा के दौरान, तुर्क सैन्य प्रमुख को तेहरान का दौरा करने की दावत दी है।
तुर्क राष्ट्रपति रजब तैय्यब अर्दोगान के साथ मुलाक़ात के बारे में उन्होंने कहा, तुर्क राष्ट्रपति ने कहा है कि वे निकट भविष्य में तेहरान की यात्रा करेंगे। msm