पश्चिम में आतंकवाद को समाप्त करने का कोई संकल्प नहीं हैः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i47848-पश्चिम_में_आतंकवाद_को_समाप्त_करने_का_कोई_संकल्प_नहीं_हैः_ईरान
ईरान की न्यायपालिका के प्रमुख ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान आतंकवाद की, उसके हर रूप में निंदा करता है जबकि यूरोप व अमरीका अपनी कथनी व करनी में आतंकवाद को अच्छे और बुरे आतंकवाद में बांटते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २१, २०१७ १५:४६ Asia/Kolkata
  • पश्चिम में आतंकवाद को समाप्त करने का कोई संकल्प नहीं हैः ईरान

ईरान की न्यायपालिका के प्रमुख ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान आतंकवाद की, उसके हर रूप में निंदा करता है जबकि यूरोप व अमरीका अपनी कथनी व करनी में आतंकवाद को अच्छे और बुरे आतंकवाद में बांटते हैं।

आयतुल्लाह सादिक़ आमुली लारीजानी ने सोमवार को न्यायपालिका के अधिकारियों के साथ बैठक में, यूरोप में हुए हालिया आतंकी हमलों की ओर इशारा करते हुए कहा कि पश्चिम में आतंकवाद को समाप्त करने का कोई संकल्प नहीं है और वह इसे अन्य देशों पर दबाव डालने के लिए हथकंडे के रूप में प्रयोग करता है। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार की स्वतंत्रता के ध्वजवाहक और निर्दोष लोगों की हत्या के विरोधी के रूप में इस्लाम धर्म पर आज अमरीकी राष्ट्रपति आतंकवाद के समर्थन का आरोप लगाते हैं और यह रवैया आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने की राह में रुकावट है।

 

ईरान के न्यायपालिका प्रमुख ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान बरसों से आतंकवाद की बलि चढ़ता रहा है और आज वह सीरिया, इराक़ व लेबनान में आतंकवाद से संघर्ष की अग्रिम पंक्ति में खड़ा है। आयतुल्लाह सादिक़ आमुली लारीजानी ने इसी तरह कहा कि हज में मुसलमानों बल्कि पूरे संसार की समस्याओं के समाधान के लिए सबसे अधिक संभावनाएं पाई जाती हैं लेकिन खेद की बात यह है कि इन संभवनाओं का प्रयोग नहीं किया जाता क्योंकि वहां एेसा शासक हैं जो इस लक्ष्य के व्यवहारिक होने में बाधाएं डालते हैं। (HN)