हमारी सरकार का मुख्य लक्ष्य, ग़रीबी दूर करना हैः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i48140-हमारी_सरकार_का_मुख्य_लक्ष्य_ग़रीबी_दूर_करना_हैः_रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि नई सरकार का मुख्य लक्ष्य, समाज से ग़रीबी दूर करना और सामाजिक न्याय की स्थापना है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २६, २०१७ १४:०५ Asia/Kolkata
  • हमारी सरकार का मुख्य लक्ष्य, ग़रीबी दूर करना हैः रूहानी

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि नई सरकार का मुख्य लक्ष्य, समाज से ग़रीबी दूर करना और सामाजिक न्याय की स्थापना है।

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने शनिवार को नए मंत्रीमण्डल के साथ इस्लामी क्रांति के वरिष्ठनेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयदअली ख़ामेनेई से भेंटवार्ता की।  इस मुलाक़ात में उन्होंने कहा कि नई सरकार का मुख्य उद्देश्य, निर्धन्ता उन्मूलन और सामाजिक न्याय की स्थापना है।

इस भेंट में डा. रूहानी ने ग्यारहवीं सरकार की उपलब्धियों की सूचि वरिष्ठ नेता को पेश की।  उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता को वचन दिया है कि आगामी चार वर्षों में देश से ग़रीबी को समाप्त कर दिया जाएगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि नई सरकार देश की समस्याओं की अधिक जानकारी है।  उन्होंने कहा कि ईरान की मुश्किलों को दूर करने के लिए सबलोग सरकार की सहायता करें।