अमरीका अपनी मर्ज़ी को आईएईए पर लाद नहीं सकता
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i48204-अमरीका_अपनी_मर्ज़ी_को_आईएईए_पर_लाद_नहीं_सकता
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमरीका अपनी मर्ज़ी को आईएईए पर लाद नहीं सकता।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २७, २०१७ १३:०७ Asia/Kolkata
  • अमरीका अपनी मर्ज़ी को आईएईए पर लाद नहीं सकता

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमरीका अपनी मर्ज़ी को आईएईए पर लाद नहीं सकता।

बहराम क़ासेमी ने रविवार को तेहरान में कहा है कि अमरीकी किसी भी स्थिति में अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी पर अपनी इच्छाओं को थोप नहीं सकता।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने ईरान की परमाणु गतिविधियों के बारे में आईएईए के महासचिव यूकयो अमानों और राष्ट्रसंघ में अमरीकी प्रतिनिधि निकी हेली की वार्ता के बारे में कहा कि अमरीका, ईरान पर यह निराधार आरोप लगाता आया है कि तेहरान, आईएईए के साथ सहयोग नहीं कर रहा है।  उन्होंने कहा कि ईरान ने अपने व्यवहार से यह सिद्ध कर दिया है कि सारे अमरीकी दावे झूठे हैं।  बहराम क़ासेमी ने कहा कि आईएईए के महानिदेश की रिपोर्टें भी यह सिद्ध करती हैं कि ईरान, आईएईए के साथ सहयोग कर रहा है।ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवकता बहराम क़ासेमी ने गुट पांच धन एक के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि उनको अमरीका की एकपक्षीय नीतियों का मुक़ाबला करना चाहिए।  उन्होंने कहा कि गुट पांच धन एक को इस बात की अनुमति नहीं देनी चाहिए कि कोई एक देश अपनी एकपक्षीय नीतियों को आगे बढ़ाते हुए जेसीपीओए को कमज़ोर करे।