दुश्मन ईरान की वायु सीमा में तबाह हो जाएंगेः वायु रक्षा केंद्र
Aug २९, २०१७ ०५:०४ Asia/Kolkata
ईरान की सेना के ख़ातमुल अम्बिया वायु रक्षा केंद्र के प्रमुख ने कहा है कि दुश्मन ईरान की वायु सीमा में घुसे तो तबाह हो कर रह जाएंगे।
ब्रिगेडियर फ़रज़ाद इस्माईली ने ख़ातमुल अम्बिया एयर डिफ़ेंस सेंटर के गठन की वर्षगांठ निकट आने के अवसर पर देश की सेना की भरपूर तैयारी पर बल देते हुए कहा कि ईरान की सेना हर संभावित अतिक्रमण का ठोस, कड़ा और पछताने पर विवश करने वाला जवाब देगी। उन्होंने कहा कि अगर दुश्मनों ने ईरान की वायु सीमा में किसी भी तरह का अतिक्रमण किया तो उसके आरंभ में ही उनका अंजाम तबाही होगा।
ज्ञात रहे कि इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई के एेतिहासिक आदेश पर ख़ातमुल अम्बिया एयर डिफ़ेंस सेंटर का गठन दस शहरीवर 1387 बराबर 31 अगस्त 2008 को हुआ था। (HN)
टैग्स