देश की रक्षा के लिए कई विकल्प मौजूदः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i48408-देश_की_रक्षा_के_लिए_कई_विकल्प_मौजूदः_रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, अपनी शक्ति का प्रयोग केवल देश की रक्षा के लिए ही करेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ३०, २०१७ १५:०३ Asia/Kolkata
  • देश की रक्षा के लिए कई विकल्प मौजूदः रूहानी

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, अपनी शक्ति का प्रयोग केवल देश की रक्षा के लिए ही करेगा।

राष्ट्रपति हसन रूहानी ने बुधवार को मंत्रीमण्डल की बैठक में कहा कि हमारे पास देश की रक्षा के लिए कई विकल्प मौजूद है।

उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों के दौरान इस्लामी गणतंत्र ईरान ने किसी भी देश के विरुद्ध बल का प्रयोग नहीं किया बल्कि इसका प्रयोग देश की रक्षा के लिए ही किया है।

हसन रूहानी ने ईदे क़ुरबान के आगमन की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस ईद का संदेश, विश्व से रक्तपात को रोकना और संसार में शांति की स्थापना करना है।

राष्ट्रपति ने ईरान के भूतपूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद अली रजाई और पूर्व प्रधानमंत्री मुहम्मद जवाद बाहुनर की शहादत दिवस के अवसर पर कहा कि शत्रुओं ने ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध जितने भी अत्याचार किये उसी अनुपात में राष्ट्र मज़बूत होता गया।

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि वर्तमान समय में आतंकवादी गुट दाइश के आतंकवादी जिस प्रकार के जघन्य अपराध कर रहे हैं वैसे ही अपराध इस्लामी क्रांति के आरंभ में आतंकवादी गुट एमकेओ ने ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध किये।

डाक्टर हसन रूहानी ने पवित्र रौज़ों के रक्षक शहीद होजजी की शहादत की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरानी जनता विशेषकर युवा, किस सीमा तक उच्च लक्ष्यों के प्रति कितने वफ़ादार हैं।  ज्ञात रहे कि पवित्र रौज़ै के रक्षकों में से एक मोहसिन होजजी को दाइश के आतंकवादियों ने 9 अगस्त 2017 को बड़ी निर्ममता से शहीद कर दिया था।