बक़रीद के अवसर पर राष्ट्रपति रूहानी की बधाई
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i48439-बक़रीद_के_अवसर_पर_राष्ट्रपति_रूहानी_की_बधाई
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने गुरुवार की सुबह अलग अलग संदेश में बक़रीद के अवसर पर इस्लामी देशों के राष्ट्राध्यक्षों को बधाई दी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ३१, २०१७ १३:५२ Asia/Kolkata
  • बक़रीद के अवसर पर राष्ट्रपति रूहानी की बधाई

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने गुरुवार की सुबह अलग अलग संदेश में बक़रीद के अवसर पर इस्लामी देशों के राष्ट्राध्यक्षों को बधाई दी।

इरना के अनुसार, हसन रुहानी ने उम्मीद जतायी कि सभी इस्लामी देशों की सरकारों व विद्वानों की कोशिश से इस्लामी देशों में शांति लौट आएगी।

उन्होंने अपने इस संदेश में उम्मीद जतायी, “हिंसा, जंग और आतंकवाद जो संकटग्रस्त क्षेत्रों में पीड़ितों के लिए साम्राज्यवादियों की परंपरा है, इस्लामी देशों से दूर होगा और जो शुद्ध इस्लाम पैग़म्बरे इस्लाम लाए थे उसकी सुंदर छवि पूरी दुनिया के सामने पेश होगी जो कृपा, शांति, आपसी सहमति, न्याय और मिलजुल कर रहने का धर्म है।”

ईरानी राष्ट्रपति ने अपने बधाई संदेश के अंत में ईश्वर से पूरे इस्लामी जगत के लिए शांति, न्याय, दोस्ती, प्रगति व विकास की कामना की। (MAQ/N)