ईरान की प्रतिबद्धता की आईएईए ने एक बार फिर पुष्टि की
परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी , आईएईए ने एक रिपोर्ट प्रकाशित करके बल दिया है कि ईरान, परमाणु समझौते में दिये गये अपने सभी वचनों के प्रति कटिबद्ध रहा है।
ईरान के बारे में आईएईए की यह रिपोर्ट गुरुवार को प्रकाशित हुई और आईएईए के निदेशक मंडल के सदस्यों को दी गयी।
यह 16 जनवरी सन 2016 से अब तक आईएईए के महानिदेशक यूकिया अमानो की आठवीं रिपोर्ट थी ।
16 जनवरी सन 2016 को जेसीपीओए को लागू किया गया था।
एक लंबी और जटिल वार्ता के बाद ईरान और विश्व की पांच शक्तियों के मध्य परमाणु समझौता , 14 जूलाई सन 2015 को हुआ था।
संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने 20 जूलाई सन 2015 को प्रस्ताव नंबर 2231 पारित करके आईएईए के महानिदेशक से मांग की थी कि वह जेसीपीओए के पालन के दौरान ईरान की प्रतिबद्धता पर नज़र रखें। (Q.A.)