रोहिंग्या मुसलमानों का जनसंसार रुकवाया जाएः ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i48717-रोहिंग्या_मुसलमानों_का_जनसंसार_रुकवाया_जाएः_ज़रीफ़
विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने रोहिंग्या मुसलमानों के जनसंहार को रुकवाने की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०७, २०१७ १४:१९ Asia/Kolkata
  • रोहिंग्या मुसलमानों का जनसंसार रुकवाया जाएः ज़रीफ़

विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने रोहिंग्या मुसलमानों के जनसंहार को रुकवाने की मांग की है।

ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने विश्व समुदाय से मांग की है कि रोहिंग्या मुसलमानों के विरुद्ध किये जा रहे अत्याचारों को रुकवाने में वे आगे आएं।

जवाद ज़रीफ़ ने गुरूवार को ट्वीट किया कि इस बात की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए कि रोहिंग्या मुसलमानों का जातीय सफाया किया जाए और विश्व समुदाय ख़ामोश बैठा रहे।  उन्होंने लिखा है कि इससे पहले कि बहुत देर हो जाए विश्व समुदाय को उठ खड़े होना चाहिए।

ज्ञात रहे कि हालिया दिनों में म्यांमार की सेना की ओर से रोहिंग्या मुसलमानों के विरुद्ध की गई हिंसक कार्यवाही में कम से कम 400 रोहिंग्या मुसलमान मारे जा चुके हैं जबकि हज़ारों की संख्या में बेघर हो गए।

संयुक्त राष्ट्रसंघ ने घोषणा की है कि रोहिंग्या मुसलमानों पर हालिया दिनों में किये जाने वाले हमलों के कारण पिछले दो सप्ताहों के दौरान डेढ़ लाख से अधिक रोहिंग्या मुसलमान, भागकर बांग्लादेश चले गए। म्यांमार की सरकार, रोहिंग्या मुसलमानों को अपने देश का नागरिक मानने से इन्कार करती है इसलिए वे म्यांमार में ही हर प्रकार के नागरिक अधिकार से वंचित हैं।