रोहिंग्या मुसलमानों के समर्थन में ईरान में व्यापक प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i48761-रोहिंग्या_मुसलमानों_के_समर्थन_में_ईरान_में_व्यापक_प्रदर्शन
रोहिंग्या मुसलमानों पर किये जा रहे अत्याचारों के विरोध में आज ईरान की राजधानी तेहरान सहित देश के कई नगरों में विरोध प्रदर्शन किये गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०८, २०१७ ११:१७ Asia/Kolkata
  • रोहिंग्या मुसलमानों के समर्थन में ईरान में व्यापक प्रदर्शन

रोहिंग्या मुसलमानों पर किये जा रहे अत्याचारों के विरोध में आज ईरान की राजधानी तेहरान सहित देश के कई नगरों में विरोध प्रदर्शन किये गए।

राजधानी तेहरान में जुमे की नमाज़ के बाद नमाज़ियों ने रोहिंग्या मुसलमानों के जनसंहार के विरोध में प्रदर्शन किये।  प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे थे कि हम रोहिंग्या मुसलमानों के साथ हैं।

प्रदर्शनकारियों ने म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमानों के जनसंहार पर विश्व समुदाय की मौन की कड़े शब्दों में निंदा की।  उन्होंने साथ इस्लामी देशों के राष्ट्राध्यक्षों से भी इस संबन्ध में व्यवहारिक क़दम उठाने की मांग की है।

तेहरान में प्रदर्शनकारियों ने घोषणापत्र जारी करके रोहिंग्या मुसलमानों के विरुद्ध किये जाने वाले सुनियोजित अत्याचारों की कड़े शब्दों में निंदा की है।

ज्ञात रहे कि 25 अगस्त से रोहिंग्या मुसलमानों के विरुद्ध दमन की बहुत ही निर्मम नई कार्यवाही आरंभ की गई जिसमें अबतक 6334 रोहिंग्या मुसलमान मारे जा चुके हैं जबकि इस जघन्य कार्यवाही में 8349 मुसलमान घायल हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि म्यांमार के राख़ीन प्रांत में रहने वाले रोहिंग्या मुसलमान, सन 2012 से इस देश की सेना और वहां के अतिवादी बौद्ध भिक्षुओं के हमलों का सामना कर रहे हैं।  लगभग दस लाख रोहिंग्या मुसलमान, म्यांमार में नागरिक अधिकारों से पूरी तरह से वंचित हैं।