वेनेज़ुाला के साथ संबन्ध मज़बूत करेंगेः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i48881-वेनेज़ुाला_के_साथ_संबन्ध_मज़बूत_करेंगेः_रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने ईरान और वेनेज़ुएला के संबन्धों को अधिक मज़बूत किये जाने पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १०, २०१७ १०:२५ Asia/Kolkata
  • वेनेज़ुाला के साथ संबन्ध मज़बूत करेंगेः रूहानी

राष्ट्रपति रूहानी ने ईरान और वेनेज़ुएला के संबन्धों को अधिक मज़बूत किये जाने पर बल दिया है।

डा. हसन रूहानी ने कहा कि तेहरान और काराकास के संबन्धों में तेज़ी से विस्तार हो रहा है।  उन्होंने ईरान और वेनेज़ुएला के संयुक्त आर्थिक आयोग के गठन को बहुत महत्वपूर्ण बताया।

डाक्टर हसन रूहानी ने रविवार को क़ज़ाक़िस्तान की राजधानी आस्ताना में आईएसी के सदस्य देशों की शिखर बैठक के इतर वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति माूदरो से भेंट की।  इस भेंटवार्ता में हसन रूहानी ने कहा कि दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में अमरीकी की ओर से हस्तक्षेप की प्रक्रिया लंबे समय तक नहीं चल पाएगी।

इस भेंट में वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस माूदरो ने तेहरान और काराकास के संबन्धों में विस्तार की प्रशंसा करते हुए कहा कि संयुक्त आर्थिक आयोग का गठन, सहयोग और सहकारिता को सुदृढ़ करने के लिए अच्छे अवसर उपलब्ध कराएगा।

वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस माूदरो ने अपने देश पर अमरीकी दबाव का उल्लेख करते हुए बताया कि पिछले छह महीनों के दौरान वेनेज़ुएला की जनता, खुल्लमखुल्ला अमरीकी हस्तक्षेप की साक्षी रही है किंतु वह एकता और एकजुटता से उसका डटकर मुक़ाबला कर रही है।