ईरान और पाकिस्तान, द्विपक्षीय संबन्धों में विस्तार पर सहमत
ईरान और पाकिस्तान के विदेशमंत्रियों ने द्विपक्षीय संबन्धों में विस्तार पर बल दिया है।
ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने सोमवार को तेहरान में पाकिस्तान के विदेशमंत्री ख़ाजा मुहम्मद आसिफ़ से भेंटवार्ता की। इस भेंटवार्ता में दोनो देशों ने हर क्षेत्र में सहयोग विस्तार पर बल दिया। दोनो विदेश मंत्रियों ने बैंकिंग और ट्रांस्पोर्ट सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की बात कही। उन्होंने साथ ही आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष के बारे में भी विचार-विमर्श किया।
इस भेंटवार्ता में पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने क्षेत्र की स्थिति के बारे में स्पष्ट नीति अपनाए जाने की बात कही। जवाद ज़रीफ़ और ख़ाजा मुहम्मद आसिफ़ ने रोहिंग्या मुसलमानों की स्थिति, मादक पदार्थों की तस्करी और आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष जैसे विषयों पर विस्तार से बात की।