पेरिस परमाणु समझौते का समर्थक है: फ्रांस
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i49049-पेरिस_परमाणु_समझौते_का_समर्थक_है_फ्रांस
फ्रांस के पूर्व विदेश मंत्री ने कहा है कि पेरिस परमाणु समझौते का सम्मान करता है और उसका समर्थक भी है। फ्रांस के पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि फ्रांस और ईरान के पास अपने आपसी संबंधों के विस्तार देने के लिए भी बहुत अवसर हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १२, २०१७ १५:५३ Asia/Kolkata
  • पेरिस परमाणु समझौते का समर्थक है: फ्रांस

फ्रांस के पूर्व विदेश मंत्री ने कहा है कि पेरिस परमाणु समझौते का सम्मान करता है और उसका समर्थक भी है। फ्रांस के पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि फ्रांस और ईरान के पास अपने आपसी संबंधों के विस्तार देने के लिए भी बहुत अवसर हैं।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस के पूर्व विदेश मंत्री ओबेर वाड्रेन ने तेहरान में अंतर्राष्ट्रीय मामलों में वरिष्ठ नेता के सलाहकार और ईरान के भूतपूर्व विदेश मंत्री डाक्टर अली अकबर विलायती से मुलक़ात में परमाणु समझौते को महत्पूर्ण बताते हुए फ्रांस द्वारा इस समझौते के समर्थन की बात दोहराई।

फ्रांस के पूर्व विदेश मंत्री ने ईरान के भूतपूर्व विदेश मंत्री से इस ख़ास मुलाक़ात में कहा कि अमेरिका को छोड़कर परमाणु समझौते में शामिल सभी देश इस समझौते का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि ट्रम्प प्रशासन इस महत्पूर्ण अंतर्राष्ट्रीय समझौते पर प्रश्न चिन्ह लगाना चाहता है।

उल्लेखनीय है कि ईरान और गुट पांच धन एक के बीच परमाणु समझौते पर जनवरी 2016 में कार्यान्वयन शुरू हुआ है लेकिन अमेरिकी सरकार, परमाणु समझौते में लगातार रूकावट डाल रही है और साथ ही उसके द्वारा दिए गए आश्वासनों की भी वादा ख़िलाफ़ी की जा रही है।

फ्रांस के पूर्व विदेश मंत्री के साथ मुलाक़ात में वरिष्ठ नेता के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के सलाहकार डाक्टर अली अकबर विलायती ने कहा कि ईरान और फ्रांस के संबंध हमेशा से सकारात्मक रहे हैं और दोनों देशों की जनता ईरान और फ्रांस के संबंधों को बढ़ावा देने में रुचि रखती है। (RZ)