राष्ट्रपति ने प्रतिरोधक अर्थव्यवस्था को आर्थिक रौनक़ के लिए ज़रूरी बताया
राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि प्रतिरोधक अर्थव्यवस्था से ईरान में आर्थिक विकास में रौनक़ आएगी।
उन्होंने बुधवार को तेहरान में मंत्रीमंडल की बैठक में प्रतिरोधक अर्थव्यवस्था के तत्वों पर ध्यान देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिरोधक अर्थव्यवस्था केन्द्र सक्रिय है और प्रतिरोधक अर्थव्यवस्था से ईरान में आर्थिक रौनक़ आएगी।
राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा, “ईरान में आर्थिक रौनक़ महसूस हो इसके लिए सभी को कोशिश करने की ज़रूरत है और इस दृष्टि से आर्थिक रौनक़ पैदा करने वाले तत्वों पर धयान देना ज़रूरी है।”
उन्होंने कहा कि प्रांतों में स्थानीय क्षमताओं के ज़रिए उत्पादन व आर्थिक विकास पर ध्यान दिया जाए और स्थायी रोज़गार पैदा करना प्रांतों का मुख्य मुद्दा होना चाहिए कि इस संदर्भ में सरकार किसी भी तरह की मदद से पीछे नहीं हटेगी। (MAQ/N)