ईरान से फिर चला रोहिंग्या मुसलमानों की सहायता का जहाज़ + फ़ोटो
ईरान से म्यांमार के पीड़ित रोहिंग्या मुसलमानों के लिए लगातार मानवीय मदद भेजी जा रही है।
ईरान के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामनेई द्वारा रोहिंग्या मुसलमानों की मदद की अपील के बाद पूरे ईरान में म्यांमार के पीड़ित रोहिंग्या मुसलमानों की सहायता के लिए इस देश के आम नागरिकों में रोहिंग्या मुसलमानों की मदद करने की होड़ सी लग गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक़ मस्जिदों, इमामबाड़ों, स्कूलों और देश की अलग-अलग संस्थाओं में मदद करने के लिए ईरानी नागरिकों की लाईनें लगी हुई हैं। इस बीच स्वयं ईरान की सरकार ने गुरूवार की सुबह म्यांमार के पीड़ित मुसलमानों की मानवीय सहायता के लिए राहत सामग्री सहित एक विशेष विमान बांग्लादेश भेजा है।
यह भी पढ़ें: रोहिंग्या मुसलमानों को अकेला नहीं छोड़ेंगेः विलायती
उल्लेखनीय है कि ईरान ऐसा देश है जो दुनिया के किसी भी कोने में आने वाली किसी भी प्रकार की आपदा के समय सबसे पहले मदद करने के लिए आगे आता है। संयुक्त राष्ट्र संघ भी इस बात को स्वीकार कर चुका है।
ईरानी राष्ट्र का मानना है कि इस धरती पर बसने वाले हर इंसान की परेशानी के समय उसकी सहायता होनी चाहिए और इस मदद में हमे धर्म और जात पात से उठकर केवल मानावता के लिए कार्य करना चाहिए। (RZ)