ईरान के विरुद्ध नए प्रतिबंध जेसीपीओए का खुला उल्लंघन हैः ईरानी संसद
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i49241-ईरान_के_विरुद्ध_नए_प्रतिबंध_जेसीपीओए_का_खुला_उल्लंघन_हैः_ईरानी_संसद
ईरान की संसद ने अमरीकी प्रतिनिधि सभा की ओर से ईरान के ख़िलाफ़ नए प्रतिबंधों की मंज़ूरी को परमाणु समझौते का खुला उल्लंघन बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १५, २०१७ १५:१६ Asia/Kolkata
  • ईरान के विरुद्ध नए प्रतिबंध जेसीपीओए का खुला उल्लंघन हैः ईरानी संसद

ईरान की संसद ने अमरीकी प्रतिनिधि सभा की ओर से ईरान के ख़िलाफ़ नए प्रतिबंधों की मंज़ूरी को परमाणु समझौते का खुला उल्लंघन बताया है।

ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेश नीति आयोग के प्रमुख अलाउद्दीन बोरूजेर्दी ने अमरीकी प्रतिनिधि सभा की ओर से ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने के क़दम को जेसीपीओए का खुला उल्लंघन बताया है। उन्होंने कहा है कि जेसीपीओए पर नज़र रखने वाली ईरानी समिति जल्द ही इसका कड़ा उत्तर देगी। ज्ञात रहे कि अमरीकी प्रतिनिधि सभा ने बुधवार को ईरान को यात्री विमान बेचने पर रोक लगा दी है जबकि अमरीकी वित्तमंत्रालय ने गुरुवार को ईरान की दो कंपनियों और सात लोगों को विभिन्न बहानों से प्रतिबंधों की सूचि में शामिल कर दिया है।

 

बोरूजेर्दी ने कहा कि जेसीपीओए में कम से कम दो बार इस बात पर बल दिया गया है कि बिना किसी सीमितता के ईरान को यात्री विमान बेचे जाने चाहिए। उन्होंने तेहरान में वायु यातायात और हवाई अड्डे के उपकरणों के उद्योग की अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी के आयोजन को अमरीकी प्रतिनिधि सभा के हालिया क़दम का बड़ा अच्छा जवाब बताया और कहा कि जो राष्ट्र अमरीका के अत्यंत गोपनीय और सबसे विकसित ड्रोन विमान को ज़मीन पर उतार सकता है और चार साल में उसकी रिवर्स इंजीनियरिंग करके उसी जैसा ड्रोन बना सकता है, उसे इस प्रकार की कार्यवाहियों से पीछे नहीं हटाया जा सकता। (HN)