दुनिया के साथ आपसी सहयोग ईरान की स्ट्रैटिजी है, राष्ट्रपति रूहानी
-
17 सितंबर 2017 को न्यूयार्क के जान एफ़ कैनेडी एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति रूहानी पत्रकारों के बीच
राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि दुनिया के साथ व्यापक स्तर पर आपसी सहयोग इस्लामी गणतंत्र ईरान की स्ट्रैटिजी है।
संवाददाता के अनुसार, राष्ट्रपति रूहानी ने रविवार की शाम न्यूयॉर्क के जॉन एफ़ कैनेडी एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा, “जैसा कि वरिष्ठ नेता ने फ़रमाया है, दुनिया के साथ व्यापक आपसी सहयोग करना ईरान की रणनीति है और इस रणनीति को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर आसानी से व्यवहारिक बनाया जा सकता है।”
उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में भाग लेने के साथ साथ उनके इस दौरे का लक्ष्य ईरानी राष्ट्र की आवाज़ को दुनिया वालों तक पहुंचाना और क्षेत्र के कठिन हालात की व्याख्या करना है।
डॉक्टर हसन रूहानी ने कहा कि आज हमारे सामने ख़ास तौर पर म्यांमार में पीड़ित रोहिंग्या मुसलमानों के कठिन हालात हैं।
ईरानी राष्ट्रपति इस दौरे में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण देने के अलावा क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मामलों में ईरान के दृष्टिकोण और म्यांमार के मुसलमानों की दयनीय स्थिति की ओर दुनिया का ध्यान मोड़ने की कोशिश करेंगे।
संयुक्त राष्ट्र महासभा का अधिवेशन 19 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगा। (MAQ/N)