लैटिन अमरीकी देशों से संबंधों में विस्तार का ईरान स्वागत करता है
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने लैटिक अमरीकी देशों के साथ सहयोग में विस्तार पर रुचि व्यक्त करते हुए कहा कि तेहरान समस्त क्षेत्रों में लैटिन अमरीकी देशों से संबंधों में विस्तार का स्वागत करता है।
न्यूयार्क से हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के 72वें अधिवेशन में भाग लेने गये राष्ट्रपति रूहानी ने बुलीविया के राष्ट्रपति एवो मोरालिस से सोमवार को मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात में डाक्टर हसन रूहानी ने संयुक्त लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए स्वतंत्र देशों के सहयोग को आवश्यक बताया और कहा कि ईरान विभिन्न क्षेत्रों में लैटिन अमरीकी देशों के साथ सहयोग विस्तार का स्वागत करता है और लैटिन अमरीकी देश ईरान के सहयोग और उसकी दोस्ती को परख सकते हैं।
डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि तेहरान और बुलीविया के बहुपक्षीय संबंधों और सहयोग को विस्तृत करने के लिए कोई सीमित्ता नहीं है और संबंधों का विस्तार दोनों राष्ट्रों के हित और रुचि की परिधि में है।
राष्ट्रपति ने साम्राज्यवादियों के मुक़ाबले में ईरान और बुलिविया के संयुक्त दृष्टिकोणों की ओर संकेत करते हुए कहा कि अमरीका हर दिन विकासशील देशों के लिए नये षड्यंत्र तैयार करते हैं किन्तु हमेशा ही उन्हें पराजय का मुंह देखना पड़ा है और हमारे क्षेत्र में आतंकवाद को हथकंडे के रूप में प्रयोग करने के इरादे के बाजवूद, क्षेत्रीय राष्ट्रों विशेषकर सीरियाई और इराक़ी राष्ट्र आतंकवाद को पराजित कर रहे हैं और क्षेत्र में आतंकवादी अंतिम सांसें ले रहे हैं।
इस मुलाक़ात में बुलिविया के राष्ट्रपति एवो मोरालिस ने ईरान को एक मित्र देश बताया और कहा कि बुलिविया समस्त क्षेत्रों में ईरान के साथ संबंधों में विस्तार का मज़बूत इरादा रखता है। (AK)