स्कूल के वातावरण में लोगों के विचारों का सम्मान सिखाया जाएःरूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i49737-स्कूल_के_वातावरण_में_लोगों_के_विचारों_का_सम्मान_सिखाया_जाएःरूहानी
राष्ट्रपति ने कहा है कि स्कूल के वातावरण में छात्रों को दूसरों के विचारों का सम्मान करना सीखना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २३, २०१७ १२:०२ Asia/Kolkata
  • स्कूल के वातावरण में लोगों के विचारों का सम्मान सिखाया जाएःरूहानी

राष्ट्रपति ने कहा है कि स्कूल के वातावरण में छात्रों को दूसरों के विचारों का सम्मान करना सीखना चाहिए।

ईरान में नए शिक्षासत्र के पहले दिन अपने एक संबोधन में राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि छात्रों को स्कूल के वातावरण में दूसरों के वचारों का सम्मान सीखना चाहिए।

राष्ट्रपति ने यह बात शनिवार को तेहरान में शहीद मुदर्रिस कालेज में कही।  राष्ट्रपति हसन रूहानी ने 1396-97 हिजरी शमसी के नए शिक्षासत्र के आरंभ में अपने संबोधन में छात्रों, शिक्षकों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को बधाई दी।

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि शिक्षासत्र के पहले दिन स्कूल जाने का मक़सद इस अर्थ में है कि उच्च चरणों को प्राप्त किया जाए।  उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कमियों को दूर करके इस क्षेत्र में अन्य संसाधनों का प्रयोग किया जाए ताकि देश के छात्र उचि ढंग से शिक्षा ग्रहण कर सकें।  राष्ट्रपति ने अंत में विज्ञान के क्षेत्र में छात्रों की नई उपलब्धियां का भी उल्लेख किया।