क्षेत्र की स्थिति को लेकर ईरान और तुर्की चिंतित
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i50021-क्षेत्र_की_स्थिति_को_लेकर_ईरान_और_तुर्की_चिंतित
क्षेत्र की वर्तमान स्थिति को लेकर ईरान और तुर्की ने चिंता व्यक्त की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २७, २०१७ १४:१२ Asia/Kolkata
  • क्षेत्र की स्थिति को लेकर ईरान और तुर्की चिंतित

क्षेत्र की वर्तमान स्थिति को लेकर ईरान और तुर्की ने चिंता व्यक्त की है।

ईरान के पुलिस प्रमुख ने कहा है कि तेहरान और अंकारा ने क्षेत्र में अशांति उत्पन्न होने के प्रति चिंता व्यक्त की है।  उन्होंने कहा कि इराक़ के कुर्दिस्तान के जनमत संग्रह के बारे में ईरान और तुर्की के विचार एक जैसे हैं और हम क्षेत्र में संभावित अशांति को लेकर चिंतित हैं।  ब्रिगेडियर जनरल हुसैन अशतरी ने बीजिंग में इंटरपोल की वार्षिक बैठक में तुर्की के राष्ट्रीय सुरक्षा उपमंत्री के साथ भेंट की।  इस भेंट में सुरक्षा विषयों विशेषकर इराक़ के कुर्दिस्तान में कराए गए जनमत संग्रह और उसके बाद उत्पन्न होने वाले इसके संभावित कूटनैतिक और सुरक्षा संबन्धी दुष्प्रभावों पर विचार-विमर्श किया गया।  उन्होंने कहा कि क्षेत्र की शांति एवं सुरक्षा के बारे में ईरान और तुर्की के विचार एक समान हैं।

ज्ञात रहे कि इराक़ की सरकार सहित अन्तर्राष्ट्रीय विरोध के बावजूद इराक़ के कुर्दिस्तान को इस देश से अलग करने के बारे में 25 सितंबर को जनमत संग्रह करवाया गया।