इमाम हुसैन का आन्दोलन विश्व के सभी स्वतंत्रता प्रेमियों के लिएः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i50027-इमाम_हुसैन_का_आन्दोलन_विश्व_के_सभी_स्वतंत्रता_प्रेमियों_के_लिएः_रूहानी
ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का हुसैनी आन्दोलन पूरे विश्व के सभी स्वतंत्रता प्रेमियों के लिए है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Sep २७, २०१७ १९:०३ Asia/Kolkata
  • इमाम हुसैन का आन्दोलन विश्व के सभी स्वतंत्रता प्रेमियों के लिएः रूहानी

ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का हुसैनी आन्दोलन पूरे विश्व के सभी स्वतंत्रता प्रेमियों के लिए है।

डाक्टर हसन रूहानी ने बुधवार को मंत्रीमण्डल की बैठक में मुहर्रम के बारे में कहा कि इमाम हुसैन का आन्दोलन किसी से विशेष नहीं है बल्कि यह संसार के सारे स्वतंत्रता प्रेमियों के लिए है।  राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि आज विश्व के एेसे कई देश हैं जो मुसलमान नहीं है किंतु वहां के लोग इमाम हुसैन का ग़म मनाते हैं।  उन्होंने कहा कि विश्व में एेसे बहुत से राष्ट्र हैं जो मुसलमान न होने के बावजूद इमाम हुसैन का ग़म मनाते हैं और उनको विशेष सम्मान देते हैं।  उन्होंने कहा कि समस्त न्याय एवं स्वतंत्रताप्रेमी, इमाम हुसैन को आज़ादी का प्रतीक मानते हैं।

ईरान के राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि आशूर का दिन या दस मुहर्रम, झूठ पर सच्चाई की जीत का दिन है।  उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन, आज़ादी के साथ ही साथ कड़े प्रतिरोध और वीरता के भी प्रतीक हैं।  हसन रूहानी ने कहा कि इमाम हुसैन का पूरा जीवन मानव समाज को अत्याचारों से मुक्ति दिलाने वाला है।