बग़दाद के साथ कुर्द अधिकारियों की वार्ता ज़रूरीः विदेशमंत्री
Oct ०२, २०१७ ०८:२८ Asia/Kolkata
कुर्दिस्तान में होने वाले जनमत संग्रह से इराक और क्षेत्र की सुरक्षा के लिए गम्भीर ख़तरे उत्पन्न हो जायेंगे।
ईरान के विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ ने बल देकर कहा है कि बगदाद के साथ इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र के अधिकारियों की बातचीत ज़रूरी है।
उन्होंने इर्ना के साथ बातचीत में कुर्दिस्तान क्षेत्र में 25 सितंबर को होने वाले जनमत संग्रह को इराकी संविधान के विरुद्ध बताया और कहा कि इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र के अधिकारियों को चाहिये कि वे इस देश के संविधान के सम्मान के साथ बातचीत शुरू करें।
उन्होंने कहा कि कुर्दिस्तान के इराक से अलग होने से क्षेत्र के लोगों को न केवल कोई सहायता नहीं मिलेगी बल्कि इराक और क्षेत्र की सुरक्षा के लिए भी गम्भीर ख़तरे हो जायेंगे। MM
टैग्स