भौगोलिक सीमाओं में परिवर्तन, अशांति फैलने का कारण बनेगाः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i50319-भौगोलिक_सीमाओं_में_परिवर्तन_अशांति_फैलने_का_कारण_बनेगाः_रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने इराक़ व सीरिया की केंद्र सरकारों को मज़बूत बनाए जाने पर बल देते हुए कहा है कि भौगोलिक सीमाओं पर स्थिरता में किसी भी प्रकार का परिवर्तन, क्षेत्र में अशांति व अस्थिरता फैलने का कारण बनेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०३, २०१७ ०५:१५ Asia/Kolkata
  • भौगोलिक सीमाओं में परिवर्तन, अशांति फैलने का कारण बनेगाः रूहानी

राष्ट्रपति रूहानी ने इराक़ व सीरिया की केंद्र सरकारों को मज़बूत बनाए जाने पर बल देते हुए कहा है कि भौगोलिक सीमाओं पर स्थिरता में किसी भी प्रकार का परिवर्तन, क्षेत्र में अशांति व अस्थिरता फैलने का कारण बनेगा।

डाॅक्टर हसन रूहानी ने तेहरान में तुर्की के सेना प्रमुख हलूसी आकार से मुलाक़ात में कहा कि ईरान व तुर्की को क्षेत्र में आतंकवाद, अशांति व अस्थिरता जैसे संयुक्त क्षेत्रीय ख़तरों का सामना है और इन ख़तरों को दूर करने के लिए तथा संयुक्त हितों की प्राप्ति के लिए तेहान व अन्कारा के आपसी संबंधों को विस्तृत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों देश आपसी संबंधों और सैन्य सहयोग को मज़बूत बनाने का संकल्प रखते हैं और ईरान व तुर्की की सेनाएं अपना सहयोग बढ़ा कर और अनुभवों का आदान-प्रदान करके क्षेत्रीय ख़तरों को दूर करने के परिप्रेक्ष्य में विभिन्न मैदानों में सार्थक संबंधों को मज़बूत बना सकती हैं।

 

इस मुलाक़ात में तुर्की के आर्मी चीफ़ आॅफ़ ज्वाइंट स्टाफ़ हलूसी आकार ने ईरान व तुर्की को क्षेत्र की दो अहम शक्तियां बताते हुए कहा कि दोनों देश आपसी सहयोग व संबंधों को बढ़ा कर, क्षेत्र में शांति व स्थिरता की स्थापना में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनका देश सीरिया व इराक़ समेत सभी क्षेत्रीय देशों की अखंडता का सम्मान करता है और आतंकवाद व अस्थिरता से संघर्ष के परिप्रेक्ष्य में सभी मित्र देशों विशेष कर ईरान के साथ अपने सहयोग को विस्तृत करने के लिए तैयार है। (HN)