बग़दाद, इराक़ी रक्षामंत्री की ईरान के उप गृहमंत्री से मुलाक़ात
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i50407-बग़दाद_इराक़ी_रक्षामंत्री_की_ईरान_के_उप_गृहमंत्री_से_मुलाक़ात
ईरान के उप गृहमंत्री मुहम्मद हुसैन ज़ुल्फ़ेक़ारी ने इराक़ की अपनी यात्रा के दौरान इराक़ के रक्षामंत्री इरफ़ान अलहयाली से भेंटवार्ता की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०४, २०१७ १४:०६ Asia/Kolkata
  • बग़दाद, इराक़ी रक्षामंत्री की ईरान के उप गृहमंत्री से मुलाक़ात

ईरान के उप गृहमंत्री मुहम्मद हुसैन ज़ुल्फ़ेक़ारी ने इराक़ की अपनी यात्रा के दौरान इराक़ के रक्षामंत्री इरफ़ान अलहयाली से भेंटवार्ता की।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के उप गृहमंत्री मुहम्मद हुसैन ज़ुल्फ़ेक़ारी ने इराक़ के रक्षामंत्री इरफ़ान हयाली से बुधवार को इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहलुम के कार्यक्रम के आयोजन के बारे में समन्वय करने विशेषकर दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के बारे में विचार विमर्श किया।

इराक़ के रक्षामंत्री ने भी इस मुलाक़ात में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के साथ युद्ध और इराक़ की एकता व एकजुटता के समर्थन में ईरान की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।

इस मुलाक़ात में ईरान के उप गृहमंत्री ने इराक़ के साथ समस्त क्षेत्रों में विशेषकर सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए ईरान की तत्परता की घोषणा की है। (AK)