सीरिया, अधिक शक्तिशाली बनकर उभरेगाः बुरूजर्दी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i50457-सीरिया_अधिक_शक्तिशाली_बनकर_उभरेगाः_बुरूजर्दी
ईरान की संसद मजलिसे शूराए इस्लामी में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख अलाउद्दीन बुरूजर्दी ने बल दिया है कि सीरिया अपने नेताओं की छत्रछाया में एकता और बलिदान के सहारे अतीत की तुलना में अधिक शक्तिशाली होकर संकट से निकलेगा।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Oct ०५, २०१७ ११:१७ Asia/Kolkata
  • सीरिया, अधिक शक्तिशाली बनकर उभरेगाः बुरूजर्दी

ईरान की संसद मजलिसे शूराए इस्लामी में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख अलाउद्दीन बुरूजर्दी ने बल दिया है कि सीरिया अपने नेताओं की छत्रछाया में एकता और बलिदान के सहारे अतीत की तुलना में अधिक शक्तिशाली होकर संकट से निकलेगा।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार श्री अलाउद्दीन बुरूजर्दी ने बुधवार को सीरिया के शहर हलब का दौरा किया और बल दिया कि आतंकवादियों के नियंत्रण से सीरिया की धरती के हर भाग की स्वतंत्रता तक ईरान द्वारा सीरिया का समर्थन जारी रहेगा।

सीरिया में संकट वर्ष 2011 से सऊदी अरब और अमरीका के घटकों के समर्थन प्राप्त आतंकवादियों के व्यापक हमलों से आरंभ हुआ जबकि सीरिया की सेना ने प्रतिरोधकर्ताओं और स्वयं सेवी बलों की सहायता से आतंकवादियों को भारी नुक़सान पहुंचाया है।

इस अवसर पर हलब प्रांत के गवर्नर हुसैन दय्याब ने कहा कि सीरिया अपने जियालों के बलिदान और त्याग तथा आतंकवाद के विरुद्ध युद्ध में अपने घटकों की सहायता से विजयी होगा।

श्री अलाउद्दीन बुरूजर्दी ने इसी प्रकार बुधवार को सीरिया के विदेशमंत्री वलीद अलमुअल्लिम और इस देश के संसद सभापति हमूदा यूसुफ़ सब्बाग़ से भी भेंटवार्ता की थी।

श्री अलाउद्दीन बुरूजर्दी एक उच्चस्तरीय संसदीय प्रतिनिधि मंडल के साथ मंगलवार को सीरिया पहुंचे थे। (AK)