अर्मीनिया के प्रधानमंत्री तेहरान पहुंचे
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i50721-अर्मीनिया_के_प्रधानमंत्री_तेहरान_पहुंचे
अर्मीनिया के प्रधानमंत्री एक उच्चस्तरीय आर्थिक व राजनैतिक शिष्टमंडल के साथ ईरानी अधिकारियों से मुलाक़ात के लिए सोमवार को तेहरान पहुंचे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०९, २०१७ १२:४५ Asia/Kolkata
  • अर्मीनिया के प्रधानमंत्री तेहरान पहुंचे

अर्मीनिया के प्रधानमंत्री एक उच्चस्तरीय आर्थिक व राजनैतिक शिष्टमंडल के साथ ईरानी अधिकारियों से मुलाक़ात के लिए सोमवार को तेहरान पहुंचे।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार अर्मीनिया के प्रधानमंत्री कारन कारापटयान का सादाबाद कांम्पलेक्स में ईरान के उप राष्ट्रपति इस्हाक़ जहांगीरी ने भव्य स्वागत किया।

अर्मीनिया के प्रधानमंत्री के आधिकारिक स्वागत के बाद ईरान के उप राष्ट्रपति इस्हाक़ जहांगीरी और कारन कारापटयान के बीच वार्ता आरंभ हुई।

दोनों देश के नेता आर्थिक मामलों में सहयोग विस्तार, महत्वपूर्ण क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों सहित द्विपक्षीय विषयों पर विचार विमर्श कर रहे हैं। (AK)