अमरीकियों को नया पाठ सिखाने का समय आ गया हैः जनरल जज़ाएरी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i50825-अमरीकियों_को_नया_पाठ_सिखाने_का_समय_आ_गया_हैः_जनरल_जज़ाएरी
इस्लामी गणतंत्र ईरान की सशस्त्र सेना के वरिष्ठ प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल सैयद मसऊद जज़ाएरी ने बल दिया है कि अमरीकी व्यवहार ने दुनिया की नाक में दम कर दिया है और समय आ गया है कि अमरीका को नया पाठ सिखाया जाए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १०, २०१७ १७:०८ Asia/Kolkata
  • अमरीकियों को नया पाठ सिखाने का समय आ गया हैः जनरल जज़ाएरी

इस्लामी गणतंत्र ईरान की सशस्त्र सेना के वरिष्ठ प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल सैयद मसऊद जज़ाएरी ने बल दिया है कि अमरीकी व्यवहार ने दुनिया की नाक में दम कर दिया है और समय आ गया है कि अमरीका को नया पाठ सिखाया जाए।

इर्ना की मंगलवार की रिपोर्ट के अनुसार ईरान की सशस्त्र सेना के वरिष्ठ प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल सैयद मसऊद जज़ाएरी ने कहा कि विदित रूप से अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की सरकार फटकार के अतिरिक्त कुछ और नहीं समझती और उसे एेसे झटकों की आवश्यकता है जिससे आज की दुनिया की वह बात समझ सके।

ईरान की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता ने यह बयान करते हुए कि अमरीका के अतिक्रमणों का मुक़ाबल करना एक गंभीर विषय है और इसका अध्ययन हो चुका है, कहा कि पश्चिमी एशिया में अमरीका की उपस्थिति और उसके वर्चस्व का समय समाप्त हो चुका है और अमरीका का नया मध्यपूर्व बहुत पहले ही दम तोड़ चुका है।

श्री सैयद मसऊद जज़ाएरी ने कहा कि यदि ईरान की रक्षा उपलब्धियों और क्षमताओं को गीदड़ भभकी से प्रभावित होना होता तो इस्लामी गणतंत्र ईरान सैद्धांतिक रूप से कभी भी इस गौरवपूर्ण कार्य को आरंभ ही न करता।

ईरान की सशस्त्र सेना के वरिष्ठ प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल सैयद मसऊद जज़ाएरी ने बल दिया कि देश की रक्षा क्षमता को बढ़ाने की  परिधि में इस्लामी गणतंत्र ईरान की नीति और उसका तर्क, एक अटल सच्चाई है और आज जब अमरीका खुलकर ईरान को सैन्य धमकी दे रहा है, दुनिया के लोग इस सूक्ष्म व गहन युक्ति से अधिक अवगत होंगे। (AK)