अमरीका के जेसीपीओए से निकलने पर ईरान की प्रतिक्रिया कड़ी होगी, बुरुजर्दी
ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेश नीति आयोग के प्रमुख अलाउद्दीन बुरुजर्दी ने कहा है कि जेसीपीओए से अमरीका के निकलने की धमकी पर ईरान कड़ी प्रतिक्रिया दिखाएगा।
उन्होंने गुरुवार को तेहरान के पूर्व में स्थित सेमनान प्रांत में कहा कि योरोपीय देशों ने भी हालिया दिनों में ट्रम्प के जेसीपीओए से निकलने से संबंधित बयान पर स्पष्ट व कड़ी प्रतिक्रिया दिखायी है।
ग़ौरतलब है कि ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन, फ़्रांसीसी विदेश मंत्री जान लो ड्रियान और जर्मन विदेश मंत्री ज़िगमार गैब्रिएल ने हालिया दिनों में अपने बयान में परमाणु समझौते जेसीपीओए का बारंबार समर्थन किया है।
उधर योरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी फ़ेड्रिका मोग्रीनी ने भी इस बात पर बल देते हुए कि कि जेसीपीओए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का समझौता है, इस अंतर्राष्ट्रीय समझौते का समर्थन किया है।(MAQ/N)