ईरान अमेरिकी अधिकारियों के रवइये को पसंद नहीं करताः लारीजानी
ट्रम्प के बयान से अमेरिकियों को आघात पहुंचेगा
संसद सभापति ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान धैर्य के साथ अमेरिकी क्रिया- कलापों पर नज़र रखे हुए है और वह राष्ट्रीय हितों के अनुसार फैसला लेगा।
अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार संसद सभापति ने रूस के सेन्ट पीटर्सबर्ग हवाई अड्डे पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से ईरान के परमाणु समझौते के प्रति वचनबद्ध न रहने के बारे में कहा कि ईरान अमेरिकी अधिकारियों के रवइये को पसंद नहीं करता है और इसका कोई कारण नहीं देखता कि वह स्वयं को उनकी चालों में फंसाये।
लारीजानी ने इस बयान के साथ कि ट्रम्प के बयान से अमेरिकियों को आघात पहुंचेगा, कहा कि परमाणु समझौते के संबंध में ट्रम्प के रवइये की यूरोपीय और दूसरे देशों के अधिकारियों ने निंदा की है और अब ईरान के लिए बेहतरीन अवसर उत्पन्न हो गया है कि वह दूसरा कोई क़दम उठाये।
ईरान के संसद सभापति विश्व की संसदों के मध्य होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए रूस के सेन्ट पीटर्सबर्ग नगर पहुंचे हैं जहां विश्व के 150 से अधिक देशों के संसदीय प्रतिनिधिमंडल मौजूद हैं।
विश्व के 150 से अधिक देशों के संसदीय प्रतिनिधिमंडलों के मध्य 5 दिवसीय बैठक शनिवार से आरंभ होगी। अंतरराष्ट्रीय संसद संघ विश्व में शांतिं की स्थापना के गठित किया गया था और मुख्यालय जेनेवा में है। MM