दुनिया से अलग-थलग पड़ता अमेरिका, ईरान की सफलता
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i51234-दुनिया_से_अलग_थलग_पड़ता_अमेरिका_ईरान_की_सफलता
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि परमाणु समझौते के कारण ईरान को एक सफलता यह भी मिली है कि आज अमेरिका दुनिया से अलग-थलग पड़ गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १७, २०१७ १७:०७ Asia/Kolkata
  • दुनिया से अलग-थलग पड़ता अमेरिका, ईरान की सफलता

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि परमाणु समझौते के कारण ईरान को एक सफलता यह भी मिली है कि आज अमेरिका दुनिया से अलग-थलग पड़ गया है।

राजधानी तेहरान में मंगलवार को घर्मगुरूओं के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने कहा कि व्यापक परमाणु समझौता, राष्ट्रीय एकता का सफल नमूना है जो जनता के समर्थन और इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के दिशा निर्देश से प्राप्त हुआ है।

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने व्यापक परमाणु समझौते के कारण उत्पन्न होने वाले अवसरों की ओर संकेत करते हुए कहा कि व्यापक परमाणु समझौते को नुक़सान पहुंचाने के लिए अमेरिका ने हर स्तर पर प्रयास किया और साथ ही ईरान को दुनिया से अलग-थलग करने की साज़िश अमेरिका का पुराना सपना है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने जो गढ़्ढ़ा ईरान के लिए खोदा था आज वह स्वयं उसी गढ़्ढ़े में गिर चुका है।

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि आज अमेरिका का वैश्विक स्तर पर अकेला पड़ जाना राजनीतिक दृष्टि से ईरान की बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि व्यापक परमाणु समझौते को लेकर पूरे विश्व समुदाय, विशेष रूप से यूरोप ने भी अमेरिकी स्टैंड का विरोध और ईरान के साथ सहयोग जारी रखने की घोषणा की है। (RZ)