सेना हमेशा तैयार हैः जनरल जाफ़री
इस्लामी क्रांति संरक्षक बल आईआरजीसी के कमान्डर जनरल मुहम्मद अली जाफ़री ने इस्लामी गणतंत्र व्यवस्था की पहली प्राथमिकता, प्रतिरक्षा के हिसाब से तैयार रहना है।
उन्होंने गुरुवार को एक बयान में कहा कि आईआरजीसी, दुश्मनों के मुक़ाबले में ईरानी राष्ट्र की रक्षा करती है और उन्हें दुश्मनों के षड्यंत्रों से बचाती है।
उन्होंने अमरीकी अधिकारियों के हालिया बयानों के जवाब में देश की जनता और अधिकारियों द्वारा आईआरजीसी के समर्थन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता और अधिकारियों द्वारा भव्य स्तर पर आईआरजीसी के समर्थन से यह पता चलता है कि हम इस्लामी क्रांति को परिपूर्णता तक पहुंचाने के मार्ग के आरंभिक चरण में हैं।
जनरल मुहम्मद अली जाफ़री ने कहा कि महान ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध दुश्मनों के समस्त षड्यंत्र विफल हो गये हैं और इससे पता चलता है कि दुश्मनों से मुक़ाबले के लिए रक्षा तैयारी, इस्लामी व्यवस्था की पहली प्राथमिकता है।
आईआरजीसी के कमान्डर ने ईरान के विरुद्ध अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के बकवास बयान की ओर संकेत करते हुए कहा कि ट्रम्प ने अपने इस घटिया व्यवहार से अमरीका को अंतर्राष्ट्रीय मंच से पहले से अधिक हटाने के मार्ग पर लगा दिया है। (AK)