मीज़ाइल क्षमता पर कोई वार्ता नहीं होगीः न्यायपालिका प्रमुख
ईरान की न्यायपालिका के प्रमुख ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की मीज़ाइल क्षमता, रक्षा के लिए है और इसके बारे में किसी भी प्रकार की कोई वार्ता नहीं होगी।
ईरान की न्यायपालिका के प्रमुख आयतुल्लाह सादिक़ आमुली लारीजानी ने सोमवार को न्यायपालिका के अधिकारियों के साथ एक बैठक में अमरीकी सरकार की नई ईरान विरोधी नीतियों की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस्लामी क्रांति की सफलता के बाद अमरीका द्वारा सद्दाम शासन के समर्थन जैसे अपार अनुभव प्राप्त करके अपनी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने और उनको विकसित करने के अपने प्रयास निरंतर जारी रखेगा।
ईरान की न्यायपालिका के प्रमुख ने यह बयान करते हुए कि यूरोप को ईरान के रक्षा मामलों में हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं है, कहा कि जेसीपीओए को ईरान के रक्षा मामले से जोड़ना, ग़लत है और ईरान इसके रोब में कभी भी नहीं आएगा।
आयतुल्लाह सादिक़ आमुली लारीजानी ने इसी प्रकार कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान क्षेत्र के लोगों के दिलों पर राज करता है क्योंकि सीरिया और इराक़ में ईरान की सलाहार स्तर पर उपस्थिति, दोनों देशों की क़ानूनी सरकार के आधिकारिक निमंत्रण पर हुई है। (AK)