ईरान विरोधी अमरीकी प्रतिबंध, मानवाधिकार के विरुद्ध हैः जवाद लारीजानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i51450-ईरान_विरोधी_अमरीकी_प्रतिबंध_मानवाधिकार_के_विरुद्ध_हैः_जवाद_लारीजानी
ईरान के मानवाधिकार आयोग के सचिव ने ईरान विरोधी अमरीकी प्रतिबंधों की ओर संकेत करते हुए कहा कि एक राजनैतिक बहाने से एक राष्ट्र को उसके अधिकारियों से वंचित करना, संयुक्त राष्ट्र संघ और मानवाधिकार परिषद के घोषणापत्रों के विरुद्ध है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २४, २०१७ १७:११ Asia/Kolkata
  • ईरान विरोधी अमरीकी प्रतिबंध, मानवाधिकार के विरुद्ध हैः जवाद लारीजानी

ईरान के मानवाधिकार आयोग के सचिव ने ईरान विरोधी अमरीकी प्रतिबंधों की ओर संकेत करते हुए कहा कि एक राजनैतिक बहाने से एक राष्ट्र को उसके अधिकारियों से वंचित करना, संयुक्त राष्ट्र संघ और मानवाधिकार परिषद के घोषणापत्रों के विरुद्ध है।

श्री मुहम्मद जवाद लारीजानी ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के ईरान विरोधी शत्रुतापूर्ण बयान के कारण अमरीकी जनता को अपमान सहन करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि इस दृष्टिकोण और इस प्रकार के व्यवहार से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता और ईरानी राष्ट्र विकास के बारे में ही सोचता है।

ईरान के मानवाधिकार आयोग के प्रमुख ने ह्यूमन राइट्स वाॅच के दावे की निंदा की है जिसमें कहा गया है कि ईरान अफ़ग़ान युवाओं और लड़कों को युद्ध के लिए सीरिया भेज रहा है।  उन्होंने कहा कि ह्यूमन राइट्स वाॅच को अमरीका और आतंकवाद के समर्थक कुछ देशों की जो काली करतूतें हैं उस पर रोशनी डालनी चाहिए और स्वयं को इन निराधार आरोपों में उलझाना नहीं चाहिए।

मुहम्मद जवाद लारीजानी ने कहा कि आतंकवादी गुट दाइश को अमरीका ने अस्तित्व प्रदान किया है और कुछ क्षेत्रीय देशों ने उसे पैदा दिया है किन्तु ईरान को गर्व है कि उसने आतंकवाद का डटकर मुक़ाबला किया और उनको भागने पर विवश कर दिया है। (AK)