रूहानी ने ट्रम्प के मिलने के निवेदन को क़बूल नहीं किया, क़ासेमी
Oct ३०, २०१७ ०३:२३ Asia/Kolkata
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि ईरानी राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने अमरीकी राष्ट्रपति के उनसे मिलने के निवेदन को रद्द कर दिया था।
इरना के अनुसार, बहराम क़ासेमी से जब यह पूछा गया कि एक न्यूज़ एजेंसी में छपी इस ख़बर के बारे में आप क्या कहेंगे कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के सितंबर में आयोजित अधिवेशन के अवसर पर अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी से मिलने की इच्छा जतायी थी, तो उन्होंने कहा कि अमरीकियों ने यह इच्छा जतायी थी जिसे राष्ट्रपति रूहानी ने रद्द कर दिया था। (MAQ/N)
टैग्स