अमरीकी, ईरानी जनता को निराश करना चाहते हैंः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i51647-अमरीकी_ईरानी_जनता_को_निराश_करना_चाहते_हैंः_रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि अमरीकी, ईराननियों को उनके भविष्य के बारे में निराश करना चाहते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ३१, २०१७ ०४:४२ Asia/Kolkata
  • अमरीकी, ईरानी जनता को निराश करना चाहते हैंः रूहानी

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि अमरीकी, ईराननियों को उनके भविष्य के बारे में निराश करना चाहते हैं।

डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि अमरीकी, सदैव से षडयंत्रकारी रहे हैं।  उन्होंने कहा है कि अमरीकियों का मुख्य षडयंत्र यह है कि ईरान की जनता को उनके भविष्य और आर्थिक विकास के बारे में सदैव ही संदेह में रखा जाए ताकि वे सदा ही अपने कल के बारे में निराश रहें।

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने सोमवार को तेहरान में तीनों पालिकाओं के प्रमुखों के साथ बैठक में क्षेत्र में फैलाए जा रहे आतंकवाद की ओर संकेत किया।  उन्होंने कहा कि हालांकि क्षेत्र में आतंकवाद को हवा दी जा रही है किंतु वर्तमान परिस्थितियों में यहां पर आतंकवाद दम तोड़ता दिखाई दे रहा है।  राष्ट्रपति रूहानी ने वर्चस्ववाद द्वारा क्षेत्र की भौगोलिक सीमाओं को परिवर्तित करने के प्रयासों की ओर संकेत करते हुए कहा कि इसमें भी षडयंत्रकारियों को विफलता ही हाथ लगी और उनका निशाना चूक गया।

ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि हथियारों को बेचने के उद्देश्य से वर्चस्ववादियों द्वारा क्षेत्र में मतभेद पैदा किये जा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि हमें परस्पर सहयोग करते हुए इन मतभेदों को समाप्त करना चाहिए ताकि षडयंत्र विफल हो जाए।