ईरान, रूस और आज़रबाइजान गणराज्य के बीच कल होगी वार्ता
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i51661-ईरान_रूस_और_आज़रबाइजान_गणराज्य_के_बीच_कल_होगी_वार्ता
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरान, रूस और आज़रबाइजान गणराज्य के राष्ट्रपतियों के बैठक बुधवार की शाम आरंभ होगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ३१, २०१७ १२:३४ Asia/Kolkata
  • ईरान, रूस और आज़रबाइजान गणराज्य के बीच कल होगी वार्ता

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरान, रूस और आज़रबाइजान गणराज्य के राष्ट्रपतियों के बैठक बुधवार की शाम आरंभ होगी।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने कहा है कि तेहरान यात्रा के दौरान रूस और आज़रबाइजान गणराज्य के राष्ट्रपतियों के साथ राजनैतिक और आर्थिक सहित विभिन्न क्षेत्रों का वरिष्ठ प्रतिनिधि मंडल भी होगा और यह यात्रा, महत्वपूर्ण द्विपक्षीय, क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मामलों में विचार विमर्श तथा आवश्यक फ़ैसले करने के लिए तीनों के देशों के लिए बेहतरीन अवसर होगी।

श्री बहराम क़ासिमी ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन और आज़रबाइजान गणराज्य के राष्ट्रपतियों की ईरानी अधिकारियों से मुलाक़ात और संयुक्त बैठक के लिए आवश्यक विचार विमर्श हो चुके हैं।

ज्ञात रहे कि ईरान, रूस और आज़रबाइजान गणराज्य के बीच पहली बैठक बाकू में हुई थी। (AK)