ज़ायोनियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने में अमरीका विफल रहेगाः ब्रिगेडियर शरीफ़
Nov ०४, २०१७ १५:५३ Asia/Kolkata
ब्रिगेडियर रमज़ान शरीफ़ ने कहा है कि अमरीका, क्षेत्र में अपनी उपस्थिति से ज़ायोनियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना चाहता है।
आईआरजीसी के जनसंपर्क विभाग के प्रमुख ने कहा है कि मध्यपूर्व में अमरीका की उपस्थिति का मुख्य उद्देश्य, अवैध ज़ायोनी शासन और उसके समर्थकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है।
शनिवार को साम्राज्यवाद विरोधी संघर्ष के दिन यज़द में एक सभा को संबोधित करते हुए ब्रिगेडियर रमज़ान शरीफ़ ने कहा कि अमरीकी, ज़ायोनियों को सुरक्षित करने के लिए चाहे जितने भी प्रयास करे किंतु वे सफल नहीं हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि ईरानी राष्ट्र को आदर्श बनाकर फ़िलिस्तीनी और अन्य प्रतिरोधकर्ता किसी भी स्थिति में अमरीकी चालों को सफल नहीं होने देंगे।
टैग्स