क्षेत्र से नए षडयंत्र की बू आने लगी हैः अब्दुल्लाहियान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i51836-क्षेत्र_से_नए_षडयंत्र_की_बू_आने_लगी_हैः_अब्दुल्लाहियान
अमीर अब्दुल्लाहियान का कहना है कि सीरिया, इराक़ और लेबनान में आतंकवादियों के मुक़ाबले में प्रतिरोध के मोर्चे की विजय के बाद अब क्षेत्र से नए षडयंत्रों की बू आने लगी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०५, २०१७ १४:२५ Asia/Kolkata
  • क्षेत्र से नए षडयंत्र की बू आने लगी हैः अब्दुल्लाहियान

अमीर अब्दुल्लाहियान का कहना है कि सीरिया, इराक़ और लेबनान में आतंकवादियों के मुक़ाबले में प्रतिरोध के मोर्चे की विजय के बाद अब क्षेत्र से नए षडयंत्रों की बू आने लगी है।

ईरान के संसद सभापति के सलाहकार हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि लेबनान के प्रधानमंत्री पद से सअद हरीरी का त्यागपत्र, एक नए षडयंत्र का परिचायक है।

उन्होंने कहा कि सअद हरीरी का त्यागपत्र वास्तव में ज़ायोनी, अमरीकी और सऊदी अरब के संयुक्त षडयंत्र का भाग है जिसका मुख्य उद्देश्य, लेबनान को अस्थिर करना है। यह त्यागपत्र इसलिए दिलवाया गया है ताकि लेबनान को अस्थिर करके इस्राईल, अमरीका और सऊदी अरब अपने हित साध सकें।

अमीर अब्दुल्लाहियान का कहना है कि मैं आशा करता हूं कि लेबनान के अधिकारी इस स्थिति से उचित ढंग से निबट लेंगे।

ज्ञात रहे कि सअद हरीरी ने शनिवार को सऊदी अरब की राजधानी रेयाज़ में घोषणा की थी कि वे अपने पद से त्यागपत्र दे रहे हैं।  त्यागपत्र देते समय उन्होंने कहा था कि मुझको इस बात का डर है कि मेरी हत्या कर दी जाएगी।