तेहरान में "आस्ताना नौ" बैठक हुई
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i52298-तेहरान_में_आस्ताना_नौ_बैठक_हुई
आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में लगातार मिलने वाली सफलता और दोबारा शांति का बहाल होना पूरे क्षेत्र के हित में है
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १८, २०१७ १६:२२ Asia/Kolkata

आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में लगातार मिलने वाली सफलता और दोबारा शांति का बहाल होना पूरे क्षेत्र के हित में है

शनिवार को तेहरान की मेज़बानी में सीरिया संकट के समाधान के संबंध में ईरान, रूस और तुर्की की सम्मिलिति से "आस्ताना नौ" बैठक हुई। इस बैठक से पहले मास्को और अंकारा में सीरिया संकट के समाधान के संबंध में उप विदेशमंत्रियों के स्तर की वार्ता हुई थी।

शनिवार को तेहरान की मेज़बानी में जो बैठक हुई उसमें ईरान, रूस और तुर्की के अधिकारियों के अलावा विशेषज्ञों ने भी भाग लिया और रविवार को यह बैठक तीनों देशों के विदेशमंत्रियों के स्तर पर तुर्की के अंतालिया नगर में होगी जबकि तीनों देशों के नेताओं के मध्य शिखर बैठक 22 नवंबर को रूस के सूची नगर में होगी।

 सीरिया संकट के समाधान के लिए आस्ताना प्रक्रिया ईरान, रूस और तुर्की की पहल से आरंभ हुई है और इसका उद्देश्य सीरिया संकट के समाधान के लिए प्रयास करना है और अब तक इस प्रक्रिया के रचनात्मक परिणाम रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि सीरिया संकट के समाधान के लिए ईरान, रूस और तुर्की के मध्य जो गठबंधन बना है उसमें अमेरिकी सरकार की इच्छा को ध्यान में नहीं रखा गया है।

आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में लगातार मिलने वाली सफलता और दोबारा शांति का बहाल होना न केवल इराकी और सीरियाई राष्ट्र के हित में है बल्कि यह उन समस्त राष्ट्रों की सफलता है और उनके हित में है जो क्षेत्र में शांति व सुरक्षा की स्थापना के लिए प्रयासरत हैं।

ईरान, रूस और तुर्की ने सीरिया संकट के समाधान के लिए जो प्रयास आरंभ किये हैं उससे दो लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में ध्यान योग्य सफलता मिली है।

प्रथम आतंकवादी गुट दाइश के खिलाफ लड़ाई में मिलने वाली सफलता और दूसरे सीरियाई- सीरियाई पक्षों के मध्य वार्ता कराने की भूमि प्रशस्त हो गयी है।

सीरिया संकट के समाधान के लिए ईरान, रूस और तुर्की जो प्रयास कर रहे हैं उसके परिणामों व प्रभावों को आस्ताना बैठक में भली-भांति देखा जा सकता है। ईरान के उपविदेशमंत्री हुसैन जाबिरी अंसारी ने कहा है कि सीरिया में शांति व सुरक्षा की स्थापना तक आस्ताना बैठक जारी रहेगी। MM