ईरान से मुक़ाबले के लिए अरब देश एकजुट हो जाएंः इस्राईल
इस्राईल के युद्धमंत्री ने अरब देशों से मांग की है कि ईरान का मुक़ाबला करने के लिए अरब देश इस्राईल के साथ एकजुट हो जाए।
ईसना की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी शासन के युद्धमंत्री लेबरमेन ने कहा है कि इस समय ईरान के मुक़ाबले के लिए अरब देश एकसाथ हो जाएं।
टीकाकारों का कहना है कि हालिया कुछ महीनों के दौरान कुछ अरब देशों विशेषकर सऊदी अरब की ओर से इस्राईल के साथ सहयोग बढ़ाने की ख़बरे आ रही हैं। उधर कुछ जानकारों का कहना है कि सीरिया तथा इराक़ संकट के दौरान ज़ायोनियों और सऊदियों के बीच संपर्क के कई प्रमाण मिले हैं। दोनो ही पक्ष आतंकवादी गुटों के समर्थक रहे हैं।
इस्राईल के युद्धमंत्री का यह बयान एेसी स्थिति में सामने आया है कि जब दशकों से ज़ायोनी शासन, फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध खुलकर अत्याचार कर रहा है। उसने लंबे समय से ग़ज़्ज़ा का परिवेष्टन कर रखा है जिसके कारण लाखों फ़िलिस्तीनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हो गए हैं।
इस्लामी गणतंत्र ईरान, आरंभ से ही ज़ायोनी शासन को अवैध शासन मानता है और आरंभ से ज़ायोनी षडयंत्रों को विफल करता आया है।